लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब से हिंदू व्यक्ति के अवशेष लाने के वैकल्पिक उपाय देखे विदेश मंत्रालय : अदालत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा हि सऊदी अरब में मुस्लिम रीति-रिवाज के मुताबिक दफनाए गए हिंदू भारतीय व्यक्ति का परिवार उसके अवशेष वापस लाए जाने का अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकता और विदेश मंत्रालय से कहा कि वह उसके पास विदेशी सरजमीं पर उपलब्ध वैकल्पिक कानूनी उपायों पर विचार करे।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि सऊदी अरब के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के साथ ही भारतीय वाणिज्य दूतावास को दूसरे तरीके भी खोजने चाहिए जिससे पीड़ित परिवार किसी दूसरे प्राधिकारी या विधिक उपाय तक पहुंच सके जो व्यक्ति के अवशेष को वापस लाने में ज्यादा कारगर साबित हो।

अदालत ने कहा, “परिवार इसके लिये अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकता। आपको (विदेश मंत्रालय को) उनके पास उपलब्ध कोई दूसरा उपाय तलाशना होगा। उन पर कोई और ज्यादा दबाव वाला उपाय। यह कारगर नहीं है, ऐसा नहीं चलता रह सकता।”

अदालत एक मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें एक हिंदू व्यक्ति को मृत्यु प्रमाण-पत्र पर उसके धर्म के गलत अनुवाद की वजह से सऊदी अरब में मुस्लिम रस्मों के मुताबिक दफना दिया गया था। यह कथित तौर पर जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की गलती की वजह से हुआ।

मृतक की पत्नी अपने पति के अवशेष वापस भारत लाने के लिये जगह-जगह भटकी और फिर मार्च में उसने उच्च न्यायालय का रुख किया और विदेश मंत्रालय को यह निर्देश देने की मांग की कि वह अवशेष को कब्र से निकलवाकर समयबद्ध प्रक्रिया के तहत भारत वापस लाने के लिये कदम उठाए।

अदालत ने इससे पहले विदेश मंत्रालय से कहा था कि वह यहां सऊदी दूतावास के उप-प्रमुख से समन्वय कर अवशेष को कब्र से निकलवा कर वापस लाने की कोशिश करे।

अदालत ने सऊदी दूतावास के उप मिशन प्रमुख से भी अनुरोध किया था कि वह कोई समयसीमा हासिल करें जिसके तहत अवशेष को निकलवाकर भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिये अगली तारीख आठ अप्रैल को तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां