लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक के बीच संभावित वार्ता को विदेश मंत्रालय ने बताया फेक न्यूज

By संतोष ठाकुर | Updated: June 21, 2019 07:55 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को कहा है कि वह करतारपुर साहिब कॉरिडोर को शुरू करने के लिए कदम उठाए.

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री को उनकी जीत पर बधाई का पत्र आया था. रवीश कुमार ने कहा कि भारत की स्थिति पहले से स्पष्ट है कि पाकिस्तान पहले आतंकी संगठनों और आतंकियों पर प्रभावी कार्रवाई करे.

भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित मुलाकात-वार्ता को भारतीय विदेश मंत्रालय ने फेक न्यूज करार देते हुए कहा है कि पाकिस्तान हमेशा से फर्जी खबरों के प्रसारण में लगा रहा है. यह भी उसकी ओर से चलाई गई एक फेक न्यूज है. हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पत्र का उल्लेख करते हुए कहा था कि भारत की ओर से बातचीत की तैयारी की जा रही है. यह पत्र प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बधाई पत्र के जवाब में लिखा था.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री को उनकी जीत पर बधाई का पत्र आया था. इसमें उनके संदेश के लिए धन्यवाद दिया गया था. लेकिन उसमें कहीं भी यह उल्लेखित नहीं था कि दोनों देश के बीच मुलाकात के लिए भारत किसी भी तरह से तैयार है. पाकिस्तान को फेक न्यूज फैलाने की आदत है. यही उसने इस बार भी किया है. यह केवल एक अफवाह फैलाने जैसा है.

जिसमें सच कुछ भी नहीं है. रवीश कुमार ने कहा कि भारत की स्थिति पहले से स्पष्ट है कि पाकिस्तान पहले आतंकी संगठनों और आतंकियों पर प्रभावी कार्रवाई करे. यह कदम कॉस्मेटिक या दिखावटी न होकर वास्तविक होने चाहिए. जिसे दुनिया देख पाए और उसका सत्यापन भी कर पाए. उसके उपरांत ही बातचीत की दिशा में कोई कदम उठाया जा सकता है. हालांकि फिलहाल तक पाकिस्तान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.

करतारपुर साहिब कॉरिडोर इसी साल से शुरू करना चाहता है भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को कहा है कि वह करतारपुर साहिब कॉरिडोर को शुरू करने के लिए कदम उठाए. भारत चाहता है कि इस कॉरिडोर की शुरुआत इसी साल से हो. इसके लिए फिलहाल पाकिस्तान की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. हमनें कुछ बिंदुओं पर उससे जवाब मांगे थे. लेकिन अभी तक उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. 

टॅग्स :इंडियाइनडो पाक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे