लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेशी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को कई विदेशी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा ने लगातार प्रगति एवं समृद्धता की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने सभी का आभार जताया और इन देशों के साथ भारत के संबंधों को रेखांकित किया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि उनका देश भारत के साथ विश्वास, सम्मान और साझा मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ संबंधों को संजोता है।

इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '' मेरे मित्र स्कॉट मॉरिसन, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत भी साझा मूल्यों और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी जीवंत साझेदारी को संजोता है।''

भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इस कठिन समय में सहायता के लिए भारत सरकार और उसकी जनता का आभार जताया। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर अपने देश की ओर से भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने शेरिंग और राजपक्षे को भी धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग