लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेशी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को कई विदेशी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उनके इजराइली समकक्ष नफ्ताली बेनेट ने भारत को और अधिक ''उपलब्धियां'' हासिल करने की शुभकामना दी।

नेपाल, श्रीलंका, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव और मॉरिशस के नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी जिसका प्रधानमंत्री ने मोदी ने आभार जताया और इन देशों के साथ भारत के संबंधों को रेखांकित किया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि उनका देश भारत के साथ विश्वास, सम्मान और साझा मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ संबंधों को संजोता है।

इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '' मेरे मित्र स्कॉट मॉरिसन, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत भी साझा मूल्यों और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी जीवंत साझेदारी को संजोता है।''

भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इस कठिन समय में सहायता के लिए भारत सरकार और उसकी जनता का आभार जताया। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर अपने देश की ओर से भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने शेरिंग और राजपक्षे को भी धन्यवाद दिया।

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भी मोदी को ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने इन नेताओं से भारत के करीबी संबंधों का जिक्र करते हुए आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे