लाइव न्यूज़ :

तस्करी के जरिये लाया गया 4.64 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:04 IST

Open in App

इंदौर, 27 मई राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्य प्रदेश और पड़ोसी छत्तीसगढ़ में चलाए गए अभियान के दौरान तस्करी के जरिये लाया गया 4.64 करोड़ रुपये मूल्य का 9.3 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने इसकी जानकारी दी ।

डीआरआई की यहां बृहस्पतिवार को बयान जारी कर बताया कि इनमें एक जेवरात विक्रेता भी शामिल है जिसके परिसर से 64.85 लाख रुपये की नकदी भी मिली है।

बयान में कहा गया है कि मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश के सागर शहर के पास राजमार्ग पर सोमवार को एक कार को रोककर तलाशी ली गई, तो इसमें 7.8 किलोग्राम वजन वाले सोने के बिस्किट मिले।

विज्ञप्ति में बताया गया कि सोने की इस अवैध खेप को कार में खास जगह बना कर छिपाया गया था।

बयान के मुताबिक यह खेप मंगवाने के लिए धन का इंतजाम करने वाले व्यक्ति और इसे खरीदने जा रहे शख्स को सागर से गिरफ्तार किया गया।

इसमें कहा गया है, "दोनों आरोपियों से पूछताछ में हुए खुलासे पर छत्तीसगढ़ स्थित दुर्ग शहर के एक जेवरात विक्रेता के परिसर से अवैध सोने की 1.5 किलोग्राम वजनी खेप और 64.85 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।"

इसके मुताबिक विदेशी सोने की तस्करी के मामले की जांच के आधार पर कुल पांच लोगों को सीमा शुल्क (कस्टम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मामले में डीआरआई की विस्तृत जांच जारी है और सोने की तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित