लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 अरब डॉलर बढ़कर 471.3 अरब डॉलर पहुंचा

By भाषा | Updated: February 8, 2020 06:02 IST

रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा था कि विदेशी मुद्रा भंडार चार फरवरी को रिकार्ड 471.4 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पूर्व 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.535 अरब डॉलर बढ़कर 466.693 अरब डॉलर पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.607 अरब डॉलर बढ़कर 471.3 अरब डॉलर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति बढ़ने से मुद्रा भंडार बढ़ा है। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा था कि विदेशी मुद्रा भंडार चार फरवरी को रिकार्ड 471.4 अरब डॉलर पहुंच गया।

देश में 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.607 अरब डॉलर बढ़कर 471.3 अरब डॉलर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति बढ़ने से मुद्रा भंडार बढ़ा है।

रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा था कि विदेशी मुद्रा भंडार चार फरवरी को रिकार्ड 471.4 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पूर्व 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.535 अरब डॉलर बढ़कर 466.693 अरब डॉलर पहुंच गया था।

आलोच्य सप्ताह में मुद्रा भंडार में वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि है। कुल भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसपंत्ति 4.329 अरब डॉलर बढ़कर 437.248 अरब डॉलर रही।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति को डॉलर में बताया जाता है। इसमें अमेरिकी मुद्रा को छोड़कर विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गये यूरो, पौंड और येन जैसी मुद्राओं में मूल्य ह्रास या मूल्य वृद्धि के प्रभाव को शामिल किया जाता है।

आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 28.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.997 अरब डॉलर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास रखा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 40 लाख डॉलर कम होकर 1.43 अरब डॉलर रहा। देश का आईएमएफ के पास मुद्रा भंडार 3.615 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह