लाइव न्यूज़ :

विदेशी दूतावासों के सम्पर्क में हैं, चिकित्सा संबंधी मांगों पर जवाब दे रहे हैं : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 मई विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह भारत में सभी विदेशी दूतावासों के सतत सम्पर्क में है और उनकी चिकित्सा संबंधी तथा खास तौर पर कोविड-19 से जुड़ी मांगों पर जवाब दे रहा है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दूतावासों की चिकित्सा संबंधी मांगों में अस्पतालों में उपचार संबंधी सुविधा मुहैया कराना शामिल है। उन्होंने सभी से ऑक्सीजन सहित आवश्यक आपूर्ति से जुड़ी सामग्रियों की जमाखोरी नहीं करने की अपील की ।

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधा, जब उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस विदेशी दूतावासों के संकटकालीन संदेशों (एसओएस) को देख रही है और आश्चर्य जताया कि क्या एमईए सो रही है ?

रमेश ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के ट्विटर पर पोस्ट किये गए एक वीडियो को साझा किया, जिसमें दिल्ली में फिलिपीन के दूतावास में एक मिनी वैन को ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ प्रवेश करते दिखाया गया है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ एमईए ने फिलीपीन के दूतावास से सम्पर्क किया । यह अनचाही आपूर्ति थी और वहां कोई कोविड-19 का मामला नहीं था। स्पष्ट है कि यह आपकी ओर से सस्ती लोकप्रियता के लिये था। जब लोगों को ऑक्सीजन की काफी जरूरत हो तब इस प्रकार से सिलिंडर देना विस्मयकारी है । ’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ जयरामजी, एमईए कभी नहीं सोता है । हमारे लोग पूरी दुनिया में जानते हैं । एमईए कभी फर्जी बातें भी नहीं करता । हम जानते हैं कि कौन करता है ।’’

गौरतलब है कि श्रीनिवास ने #एसओएसआईवाईसी कैप्शन के साथ वीडियो ट्वीट किया ।

वहीं, रमेश ने भारतीय युवा कांग्रेस की सराहना की ।

दूसरी ओर, बागची ने अपने बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय विदेशी मिशनों की चिकित्सा संबंधी मांग पर जवाब दे रहा है । मुख्य प्रोटोकॉल और प्रकोष्ठों के प्रमुख सभी उच्चायोगों/दूतावासों के सतत संपर्क में हैं और उनकी चिकित्सा संबंधी मांगों पर जवाब दे रहे हैं, जिसमें अस्पतालों में उपचार की सुविधा भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह