लाइव न्यूज़ :

विदेशी आर्थिक सलाहकारों ने छोड़ा मोदी सरकार का साथ, अब PMO ने संभाली जिम्मेदारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2018 03:47 IST

नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभालते ही विदेशों में प्रशिक्षित अर्थशास्त्रियों को आर्थिक नीतियों की रूपरेखा तय करने की जिम्मेदारी दी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाई: नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभालते ही विदेशों में प्रशिक्षित अर्थशास्त्रियों को आर्थिक नीतियों की रूपरेखा तय करने की जिम्मेदारी दी थी। जिसनें आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, अरविंद पानगड़िया और अरविंद सुब्रमण्यम प्रमुख तौर पर शामिल हैं। लेकिन अब तीनों ने ही अपना पद छोड़ दिया है। राजन अब  शिकागो यूनिवर्सिटी में पढ़ाने चले गए।

 कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले पानगड़िया को पीएम मोदी ने नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन छुट्टियां खत्म होने के बाद वह भी पिछले साल अमेरिका लौट गए। जून महीने में भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने भी पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी। ऐसे में अब खबरों की मानें तो अब नीति तय करने की जिम्मा खुद  पीएमओ ने ले लिया है। 

लेकिन इनमें एक नया गुट शामिल किया गया है जो दक्षिणपंथी और राष्ट्रवादी सोच रखता है। खबर के अनुसार आरएसएस से जुड़ी संस्था को उम्मीद है कि विदेशी अर्थशास्त्रियों के जाने के बाद मोदी सरकार घरेलू विशेषज्ञों की बात सुनेगी।

वहीं,  स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख अश्वनी महाजन का कहना है कि अब जब अरविंद सुब्रमण्यम चले गए हैं तो हमको उम्मीद है कि मोदी सरकार अब घरेलू विशेषज्ञों की बात सुनेगी। साथ ही इन तीनों अर्थशास्त्रियों के जाने से देश पर कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। पीएमओ अब खुद देश के लिए काम करेगा जो देशहित में है।साथ ही भारत की समस्याओं को देश की मिट्टी से जुड़े सलाहकार ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

वहीं, खबर के अनुसार, अरुण जेटली के बीमार पड़ने के बाद से अरविंद सुब्रमण्यम को नजरअंदाज किया जाने लगा था। जिस कारण से उन्होंने जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं