लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रबंधन के लिए विदेश सहायता राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आवंटित

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दूसरे देशों से प्राप्त सहायता को विभिन्न राज्यों के बीच वितरित कर दिया गया है ताकि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटा जा सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मंत्रालय की तरफ से तय नियमों एवं सिद्धांतों के आधार पर हर राज्य की जरूरत के मुताबिक विभिन्न राज्यों में 86 संस्थानों के बीच 24 अलग- अलग श्रेणियों की करीब 40 लाख सामग्री वितरित की गई।

बयान में बताया गया कि उपकरणों की बड़ी श्रेणी में बिपाप मशीन, ऑक्सीजन (कंसेंट्रेटर्स, सिलिंडर, पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र और पल्स ऑक्सीमीटर), दवाएं (फैबिपीरावीर और रेमडेसिविर) और पीपीई (संपूर्ण कवर, एन-95 मास्क और गाउन) शामिल हैं।

आवंटन के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत चूंकि सहायता बहुत सीमित संख्या में है इसलिए इसे उन राज्यों के बीच तार्किक रूप से वितरित किया गया जहां संक्रमण के मामले ज्यादा हैं।

बयान के मुताबिक जिन 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सहायता भेज दी गई है या जहां के लिए सहायता रवाना की गई है उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और कर्नाटक शामिल हैं।

विदेशों से और मिल रही सहायता को आगामी दिनों में शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच वितरित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए