लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नए साल तक शीत लहर चलने का पूर्वानुमान

By भाषा | Updated: December 28, 2020 12:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसम्बर हिमालय से ठंडी हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली में अगले चार दिनों तक शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तामपान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तामपान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘‘छिट-पूट से लेकर अच्छी खासी’’ बर्फबारी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी तथा शुष्क

उत्तरी/उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर चल सकती है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जमा देने वाली ठंड होने और घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।’’

अधिकारियों ने बताया कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है।

दिल्ली में पिछले रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे