लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नए साल तक शीत लहर चलने का पूर्वानुमान

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसम्बर हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चलने के कारण दिल्ली के हिस्सों में अगले चार दिन शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तामपान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि अयानगर और जफरपुर मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री सेल्सियस और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि नये साल की पूर्व संध्या पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उसने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान दिल्ली के हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘‘छिटपुट से लेकर अच्छी खासी’’ बर्फबारी हुई है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी तथा शुष्क उत्तरी/उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।’’

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है।

दिल्ली में पिछले रविवार को सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान