लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:37 IST

Open in App

जयपुर, 22 मई नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में फिर बारिश होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, “एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 48 घंटों में पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के भागों में तेज बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।”

केंद्र के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार, 22 मई को जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, सीकर जिलों में तेज मेघ गर्जना, अचानक तेज हवाएं या 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

वहीं रविवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के जिलों में कहीं कहीं अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे