लाइव न्यूज़ :

गुजरात तट पर चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान, मुछआरों को दो अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि दक्षिण गुजरात के ऊपर एक निम्न वायु दाब क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। साथ ही, विभाग ने मछुआरों को राज्य के तट से लगे अरब सागर में नहीं उतरने की चेतावनी दी है और दो अक्टूबर तक मछली पकड़ने की सभी गतिविधियां स्थगित रखने का सुझाव दिया है।

आईएमडी ने समुद्र में मछली पकड़ने गये मछुआरों को बुधवार शाम तक तट पर लौटने को भी कहा है।

विभाग ने दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों और सौराष्ट्र क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश होने और अगले दोनों में राज्य में व्यापक स्तर पर बौछार पड़ने का पूर्वानुमान किया है।

आईएमडी ने अपने एक ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर, राजकोट जिलों में तथा आणंद, भरूच और अन्य में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने दोपहर में जारी एक विशेष बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण दक्षिण गुजरात तथा इससे लगी खंभात की खाड़ी के ऊपर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे निम्न वायु दाब का क्षेत्र बना है।

विभाग ने कहा ‘‘इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने, उत्तर-पूर्वी अरब सागर में उभरने और बृहस्पतिवार तक अवदाब में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर और बढ़ने तथा बाद के 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान-मकरान तट की ओर बढ़ने व भारतीय तट से दूर जाने की संभावना है।’’

विभाग ने मछुआरों को गुजरात तट से लगे उत्तरी अरब सागर में बुधवार से शनिवार तक नहीं उतरने की चेतावनी दी है। साथ ही, इस अवधि के दौरान मछली पकड़ने की सभी गतिविधियां स्थगित रखने का सुझाव दिया है।

राज्य आपदा कार्रवाई केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को सुबह छह बजे से छह घंटों की अवधि के दौरान दक्षिण गुजरात के भरूच और नवसारी जिलों में तथा सौराष्ट्र के अमरेली और भावनगर जिलों में भारी बारिश हुई है। भरूच तालुका में 95 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन