फोर्ड इंडिया के एमडी और निदेशक को मिली अग्रिम जमानत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 00:24 IST2021-09-08T00:24:37+5:302021-09-08T00:24:37+5:30

Ford India MD and Director gets anticipatory bail | फोर्ड इंडिया के एमडी और निदेशक को मिली अग्रिम जमानत

फोर्ड इंडिया के एमडी और निदेशक को मिली अग्रिम जमानत

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने एक कार डीलरशिप के मालिक द्वारा दायर धोखाधड़ी के एक मामले में ‘फोर्ड इंडिया’ के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा और निदेशक डेविड ऐलन शॉक को अग्रिम जमानत दे दी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज रानी ने उन्हें पांच लाख रुपये के जमानती मुचलके पर 30 दिन के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की और बुलाये जाने पर जांच में सहयोग करने को कहा। न्यायाधीश ने आरोपियों को साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने और चश्मदीदों को प्रभावित नहीं करने के लिए भी कहा।

मेहरोत्रा और शॉक को राहत देते हुए न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी ने यह कहीं भी नहीं कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया जाना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ford India MD and Director gets anticipatory bail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे