लाइव न्यूज़ :

डेटिंग एप पर दोस्ती के बाद पुरुष से जबरन यौन संबंध बनाए, ब्लैकमेल के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:27 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 जून गौतमबुद्ध नगर जिले की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कथित रुप से समलैंगिक पुरुष के साथ जबरन यौन संबंध बनाकर, उसका वीडियो ऑनलाइन डालने की धमकी देकर उन्हें पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की उम्र 20-25 साल के बीच है। इन लोगों ने पीड़ित से एलजीबीटीक्यू समुदाय के डेटिंग एप ‘ग्राइंडर’ की मदद से संपर्क किया था।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार लोगों ने उसे मुलाकात के लिए बुलाया और उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बाद में आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई की और फोनपे के जरिए उससे 5,000 रुपये लिए।’’ उन्होंने पीड़ित को धमकी दी कि अगर उसने उन्हें दो लाख रुपये नहीं दिए तो वह घटना का वीडियो ऑनलाइन डाल देंगे।

बीटा-2 थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान गौरव, गौतम, सचिन और मोहित के रूप में हुई है। सभी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना का वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल हैंडसेट जब्त कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह