लाइव न्यूज़ :

धारावी में अगस्त में तीसरी बार एक दिन में नहीं आया संक्रमण का कोई नया मामला

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:26 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में बुधवार को अगस्त में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। धारावी में संक्रमण के अभी तक कुल 6,992 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि तीन और आठ अगस्त को भी संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। जून और जुलाई माह में भी कुछ दिन ऐसे थे, जब संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। धारावी में संक्रमण के अभी तक कुल 6,992 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6,596 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि धारावी में अभी 25 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इलाके में आठ अप्रैल 2021 को कोविड-19 के सर्वाधिक 99 मामले सामने आए थे। यहां संक्रमण का पहला मामला एक अप्रैल 2020 को सामने आया था। 2.5 वर्ग किमी से अधिक इलाके में फैले धारावी में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान