लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण के लिए सभी जिलों में 15 दिसम्बर तक कोल्ड चेन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:32 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के टीकाकरण से जुड़ी सभी तैयारियों को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का कार्य अन्तर्विभागीय समन्वय से संचालित किया जाए। उन्होंने इसके लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड-19 के टीकाकरण के सम्बन्ध में सभी जनपदों में 15 दिसम्बर, 2020 तक कोल्ड चेन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि टीके की गुणवत्ता में कोई कमी न आने पाए।

मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रदेश की विशाल जनसंख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में टीका लगाने वालों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।

योगी ने कोविड-19 के बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किए जाने की कार्यवाही पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव कार्यालय तथा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों के कार्यालय में लैण्डलाइन फोन के साथ-साथ इन अधिकारियों के सीयूजी फोन पर दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करते हुए कार्यालयों में इनकी उपस्थिति सत्यापित की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों