लाइव न्यूज़ :

28 मार्च के बाद पहली बार मुंबई में कोविड-19 संबंधी मौत की संख्या एकल अंक में

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:31 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून इस साल 28 मार्च के बाद पहली बार, मुंबई में कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या एकल अंक में रही। महानगर में मंगलवार को संक्रमण से सात मौतें हुईं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई में दिन में कोरोना वायरस के 673 नए मामले आए, जो 23 फरवरी के बाद सबसे कम है। महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,13,002 तक पहुंच गए।

नए मामलों के साथ, मुंबई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,073 हो गई। मुंबई में 28 मार्च को 8 लोगों की मौत हुई थी।

बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, दिन में 751 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई में अब 15,701 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,80,009 हो गई है।

इस साल चार अप्रैल को मुंबई में सबसे ज्यादा 11,163 मामले आए थे। शहर में एक मई को 90 मौतें हुई थीं, जो महामारी की दूसरी लहर के दौरान एक दिन में हुई सबसे अधिक मौत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos