लाइव न्यूज़ :

अप्रैल के बाद से पहली बार पिछले 24 घंटो में धारावी में कोविड-19 का नया मामला सामने नहीं आया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:54 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर मुंबई के झुग्गी इलाके धारावी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने शुक्रवार शाम को यह जानकारी दी।

एक अप्रैल को क्षेत्र में कोरोना वायरस के पहले रोगी का पता चला था, जिसके बाद से अब पहली बार 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि धारावी में संक्रमण के कुल मामले 3,788 हैं, हालांकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12 है, जिनमें से आठ घर में पृथकवास में और चार एक कोविड देखभाल केंद्र में हैं।

धारावी में अब तक 3,464 लोग ठीक हुए हैं।

महामारी की शुरुआत में, दुनिया की सबसे घनी शहरी झुग्गी बस्तियों में शामिल धारावी बृहन्मुंबई नगर निगम के लिए चिंता का कारण बन गया था।

हालांकि, बीएमसी ने अपने आक्रामक तौर पर काम करते हुए वायरस की स्थिति को काबू में किया।

जुलाई में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने धारावी का उदाहरण दिया था कि वायरस को कैसे नियंत्रित किया जाए।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, "यह चार ‘टी’- ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट और हर स्तर पर सक्रिय सामुदायिक भागीदारी का परिणाम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग