लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में इंदिरा गांधी फीडर में पहली बार 60 दिन की ऐतिहासिक नहरबंदी सफलतापूर्वक पूरी हुई : गहलोत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 00:57 IST

Open in App

जयपुर, आठ जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की जीवनदायिनी इंदिरा गांधी फीडर में राजस्थान द्वारा पहली बार 60 दिन की ऐतिहासिक नहरबंदी सफलतापूर्वक पूरी हुई है और 47 किलोमीटर लम्बाई में रीलाइनिंग का कार्य करवाया गया है जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

गहलोत ने कहा, “ पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में सात किलोमीटर में रीलाइनिंग का काम हुआ था वहीं हमारी सरकार में 40 किलोमीटर लम्बाई में रीलाइनिंग के कार्य को संपन्न किया गया है, इससे भविष्य के लिए नए कार्यों हेतु नए मापदंड स्थापित होंगे।”

मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये कहा “ रीलाइनिंग से 10 जिलों के निवासियों की पेयजल सुरक्षा के साथ ही 16.17 लाख हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए सभी सम्बंधित अधिकारी एवं कार्मिक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया।”

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद पंजाब क्षेत्र में पड़ने वाली सरहिंद फीडर के रीलाइनिंग का 45 किलोमीटर का काम भी संपन्न हो गया है, जो आज तक नहीं हो पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए