लाइव न्यूज़ :

बच्ची किडनैप होने के बाद 240 किलोमीटर बिना रुके दौड़ी ट्रेन, जब सच्चाई सामने आई तो सब रह गए हैरान

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 29, 2020 14:24 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस का यह मामला है। ललितपुर की रहने वाली महिला ने आरपीएफ को बताया कि उसकी बेटी किडनैप हो गई है और उसने एक युवक को राप्तीसागर एक्सप्रेस में चढ़ते देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएफ ने बच्ची और युवक को ट्रेन से नीचे उतारा और जीआरपी के हवाले कर दिया।जीआरपीएफ की पूछताछ में जो सच्चाई सामने निकलकर आई है वह हैरान कर देने वाली है।

भोपालः भारतीय रेल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक ट्रेन बिना रुके लगातार 240 किली मीटर तक दौड़ी है। इसके लिए रेलवे की तारीफ की जा रही है। लेकिन पीछे की सच्चाई जानकार आप हैरान रह जाएंगे। यह सब एक बच्ची के किडनैप होने के बाद हुआ है। किडनैपर को पकड़ने के लिए ट्रेन लगातार दौड़ाया गया और आखिर में सफलता भी हाथ लगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस का यह मामला है। ललितपुर की रहने वाली महिला ने आरपीएफ को बताया कि उसकी बेटी किडनैप हो गई है और उसने एक युवक को राप्तीसागर एक्सप्रेस में चढ़ते देखा है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकरत में आ गया। हालांकि ट्रेन ललितपुर स्टेशन से छूट चुकी थी।

आरपीएफ ने तत्काल प्रभाव से स्टेशन पर लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया तो एक युवक बच्ची को ट्रेन में चढ़ाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद मामले की जानकारी भोपाल आरपीएफ को दी गई। जानकारी मिलने के बाद फैसला लिया गया कि ट्रेन को बीच रास्ते में किसी भी स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा। ट्रेन करीब 240 किलो मीटर की दूरी तय करती हुई भोपाल स्टेशन पहुंची।

भोपाल पहुंचते ही जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी वैसे ही आरपीएफ के जवान डिब्बों में घुस गए। ट्रेन की तलाशी लेते समय कोच नंबर S2 में बताए गए हुलिए वाला शख्स नजर आया। वह बच्ची को अपने पास बिठाए हुए था, जिसके बाद आरपीएफ ने बच्ची और युवक को ट्रेन से नीचे उतारा और जीआरपी के हवाले कर दिया।

हालांकि जीआरपीएफ की पूछताछ में जो सच्चाई सामने निकलकर आई है वह हैरान कर देने वाली है। दरअसल, किडनैपर कोई और नहीं था बल्कि बच्ची का पिता था। जो उसे लेकर ट्रेन में चढ़ गया था। वह ललितपुर का ही रहने वाला है। दरअसल, पति-पत्वि की आपस में अनबन होने की वजह से ऐसा हुआ। बाद में दोनों की ललितपुर पहुंचने के बाद पुलिस ने सुलह करवाई है।   

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह