लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में पहली बार डॉक्टरों ने महिला का गर्भाशय आधुनिक रोबोटिक प्रणाली के जरिये निकाला

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 47वर्षीय एक महिला का गर्भाशय निकालने के लिए आधुनिक रोबोटिक प्रणाली का इस्तेमाल किया है। महिला मासिक स्राव और पेडू के दर्द से ग्रस्त थी। डॉक्टरों का दावा है कि उत्तर भारत में पहली बार इस प्रणाली का इस्तेमाल गर्भाशय निकालने के लिए किया गया है।

पीएसआरआई अस्पताल में स्त्री रोग विभाग के प्रमुख डॉ.राहुल मनचंदा के मुताबिक, ‘‘मरीज के शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा- करीब 10 प्वाइंट- बहुत कम थी और अंदरुनी जांच में रक्त स्राव का पता चला जिसकी वजह से गर्भाशय को निकालना ही विकल्प था।

उन्होंने बताया कि मरीज को पुरानी रोबोटिक प्रणाली और पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले आधुनिक रोबोटिक प्रणाली से सर्जरी के फायदे बताए गए और उसकी सहमति लेने के बाद सर्जरी की गई। महिला को 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

डॉ.मनचंदा ने बताया कि आधुनिक रोबोटिक सर्जरी में त्रिआयामी तस्वीर मिलती है जिससे सर्जरी करना आसान होता है। दो घंटे की सर्जरी में खून की हानि भी कम होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए