लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में पहली बार महिला चालकों ने संभाली शहरी परिवहन बसों की कमान

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:21 IST

Open in App

इंदौर, छह सितंबर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में महिला चालकों वाली दो शहरी परिवहन बसें सोमवार को अपने पहले सफर पर रवाना हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि ये "पिंक बसें" शहर की महिला यात्रियों की सुविधा के लिए खासतौर पर चलाई जा रही हैं और खास बात यह है कि बस के कर्मचारी दल में केवल महिलाओं को शामिल किया गया है।

राज्य की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को पहले सफर पर रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर कहा, "हमारे लिए बेहद आनंद का क्षण है कि राज्य में पहली बार महिला चालकों ने शहरी परिवहन बसों की कमान संभाल ली है।"

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक अहिल्याबाई होलकर की 226वीं पुण्यतिथि पर शुरू की गईं "पिंक बसों" को चलाने के लिए दो महिला चालकों रितु नरवाले (35) और अर्चना कटारे (30) को एक माह का खास प्रशिक्षण दिया गया है।

आत्मविश्वास से लबरेज नरवाले ने बताया, "मैं पहली बार बस चला रही हूं और इस काम को लेकर उत्साहित हूं। इससे पहले, मैं टैक्सी के रूप में कार चला चुकी हूं।"

अन्य महिला चालक कटारे ने कहा, "मैं स्थानीय होटलों की कार चलाने का काम कर चुकी हूं। मैं कुछ अलग करना चाहती थी। इसलिए मैंने बस चलाने का निर्णय किया।"

अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी क्षेत्र की यातायात कंपनी अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) की दोनों "पिंक बसें" शहर के 11.5 किलोमीटर लम्बे बीआरटीएस गलियारे में दौड़ेंगी और इनमें हर रोज लगभग 2,000 महिलाओं के सफर करने का अनुमान है।

अधिकारियों के मुताबिक दोनों बसों में परिचालक का दायित्व भी महिलाएं ही संभाल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग