लाइव न्यूज़ :

केरल में पहली बार विधानसभा में मुख्यमंत्री ससुर अपने दामाद के साथ बैठेंगे

By भाषा | Updated: May 3, 2021 13:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन मई केरल में पहली बार विधानसभा में ससुर और दामाद एक साथ बैठेंगे और इस प्रकार इतिहास का एक नया अध्याय शुरू करेंगे।

77 वर्षीय ससुर और कोई नहीं बल्कि मुख्यमंत्री पी विजयन हैं जबकि दामाद उनकी बेटी के पति पीए मोहम्मद रियाज़ हैं जो डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

रियाज़ विजयन की बेटी वीणा के पति हैं और दोनों ने 15 जून 2020 को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लीफ हाउस में शादी की थी।

विजयन ने कन्नूर जिले की धर्मदाम सीट से 50,000 मतों के अंत से जीत दर्ज की है जबकि 44 वर्षीय रियाज़ कोझीकोड जिले में वाम दल के गढ़ बेयपोर से निर्वाचित हुए हैं।

विधानसभा के लिए सियासतदानों के बेटे व बेटियों के निर्वाचित होने का इतिहास रहा है, लेकिन यह पहली बार है कि ससुर और दामाद, दोनों विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

रियाज़ ने कोझीकोड से 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में कई नेताओं के बच्चों ने अपनी तकदीर अज़माई थी लेकिन कई को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

वाम दलों की साझेदार केरल कांग्रेस (एम) के प्रमुख जोस के मणि और उनकी बहन के पति एमपी जोसेफ ने यूडीएफ के उम्मीदवार को तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों को क्रमश: पाला और त्रिक्करीपुर से हार का सामना करना पड़ा।

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष पीजे जोसेफ थोडुपुझा सीट से जीत गए जबकि उनके दामाद डॉ जोसेफ ट्वेंटी20 के प्रत्याशी के तौर पर कोथमंगलम सीट से हार गए।

सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ के पूर्व मंत्रियों और विधायकों के बच्चों ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 20 सीटों से अपना भाग्य अज़माया था।

मतगणना दो मई को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए