लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पहली बार बाघों के साथ शाकाहारी जानवरों की भी होगी गिनती

By भाषा | Updated: September 22, 2021 13:12 IST

Open in App

कोलकाता, 22 सितंबर पश्चिम बंगाल पहली बार इस साल बाघों की गणना करते समय हिरण और हाथियों जैसे बड़े शाकाहारी जानवरों की भी गिनती की जाएगी।

मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पहले बाघों की गणना केवल उनको ध्यान में रखकर की जाती थी, लेकिन इस वर्ष से, अखिल भारतीय समन्वित बाघ गणना द्वारा निर्धारित गणना में बड़े शाकाहारी जानवरों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ बाघों के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए शाकाहारी जीव महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार, यह जानना अनिवार्य है कि वन क्षेत्र में बाघों के साथ कितने शाकाहारी जानवर हैं।’’

रॉय ने कहा कि हिरण, मृग, गौर, गैंडा और हाथी की गिनती की जाएगी। 2019-2020 की गिनती में सुंदरबन में बाघों की संख्या 95 थी, वन विभाग को उम्मीद है कि आगामी गणना में उनकी संख्या अधिक होगी। यह दिसंबर में शुरू होगी और जनवरी तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआर्द) गिनती के बाद आंकड़ों का विश्लेषण करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह