लाइव न्यूज़ :

स्थानीय निकाय चुनाव में 61 साल में पहली बार भाजपा ने 90 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की: रुपाणी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:37 IST

Open in App

गांधीनगर, छह मार्च गुजरात में हाल ही में हुए निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी, अब राज्य के 90 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है।

विधानसभा में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

रुपाणी ने कहा, “लोगों ने हम पर विश्वास जताया है और संसद से पंचायत तक विजयी बनाया है। स्थानीय निकाय चुनाव में 61 साल में पहली बार भाजपा ने 90 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। हमने सभी छह नगर निगम, 81 में से 75 नगरपालिका, सभी 31 जिला पंचायत और 231 में से 196 तालुका पंचायतों पर जीत हासिल की है।”

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा, “इस विजय से लोकसभा में अब भाजपा के सौ प्रतिशत सांसद, जिला पंचायतों और नगर निगमों में सौ प्रतिशत प्रतिनिधि, नगर पालिकाओं में 93 प्रतिशत प्रतिनिधि, तालुका पंचायतों में 86 प्रतिशत प्रतिनिधि और 61 प्रतिशत विधायक (182 में से 111) हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा अब गुजरात के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करती है। दूसरे शब्दों में, 182 में से 164 विधानसभा सीटों के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। चुनाव में लोगों द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।”

उन्होंने कहा कि ऐसा समर्थन इसलिए मिला क्योंकि उनकी सरकार ने गत पांच वर्षों में लोकहित के 1,700 निर्णय लिए जिसमें चार साल में 17,000 करोड़ रुपये मूल्य का 32 लाख टन कृषि उत्पाद शामिल है जिसे एमएसपी पर खरीदा गया।

रुपाणी ने कहा कि इसके अलावा 81 ओवरब्रिज बनाए गए, आदिवासी छात्रों के लिए 41 स्कूल का निर्माण किया गया और पिछले चार साल में 11 लाख युवाओं को रोजगार मेले के जरिये रोजगार दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू