लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 30 दिन में पहली बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:58 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,71,022 तक पहुंच गई।

महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 567 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,851 हो गई।

महाराष्ट्र में अप्रैल में अधिकतर दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या करीब 60,000 के आसपास दर्ज की गई थी।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने पांच अप्रैल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की थीं, जिन्हें बाद में 15 मई तक विस्तार दिया गया है।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में सोमवार को 2,11,668 नमूनों की जांच के साथ ही अब तक 2,78,64,426 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसके मुताबिक, सोमवार को 59,500 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक 40,41,148 मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में उबरने की दर 84.7 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।

इस बीच, मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,624 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,58,621 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में कोविड-19 के 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 13,372 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग