लाइव न्यूज़ :

प्रयाग कुम्भ में पहली बार सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने लगायी डुबकी

By भाषा | Updated: February 10, 2019 06:44 IST

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 से लागू एलओसी परमिट के तहत जम्मू कश्मीर के नागरिक नियंत्रण रेखा पार अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं और वहां के लोग जम्मू कश्मीर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आते हैं।

Open in App

देशभर से सैकड़ों कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने पहली बार प्रयाग कुम्भ के दौरान संगम में शुक्रवार को डुबकी लगायी। सेव शारदा कमेटी द्वारा कुम्भ मेले में ‘शारदा कुम्भ’ का आयोजन किया गया।

सेव शारदा कमेटी के प्रमुख रविंदर पंडित ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि यह पहली बार है कि देशभर से सैकड़ों कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने कुम्भ में अपना शिविर लगाया है और अपनी आराध्य देवी शारदा के लिए संगम में डुबकी लगाई है।

उन्होंने बताया, "हम लाहौर में ननकाना साहिब यात्रा की तर्ज पर शारदा पीठ को पुनः खोले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह पीठ पाक अधिग्रहित कश्मीर में है। पहले जम्मू कश्मीर के हिंदू कई पारंपरिक मार्गों से शारदा पीठ के लिए यात्रा किया करते थे।" पंडित ने बताया कि इस कमेटी ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के उच्चतम न्यायालय से याचिका की थी जिसने सेव शारदा कमेटी के पक्ष में फैसला दिया और वहां के महानिदेशक (पुरातत्व) ने 31 दिसंबर, 2018 को पीठ की पवित्रता बहाल करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश की प्रतिलिपि सेव शारदा कमेटी के पास है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 से लागू एलओसी परमिट के तहत जम्मू कश्मीर के नागरिक नियंत्रण रेखा पार अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं और वहां के लोग जम्मू कश्मीर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आते हैं।

रविंदर पंडित ने कहा, "पाक अधिग्रहित कश्मीर में हमारा कोई रिश्तेदार नहीं है। इसलिए हम ‘एलओसी परमिट’ के लाभ से वंचित हैं। हमारी मांग है कि भारत सरकार एलओसी परमिट में संशोधन कर कश्मीरी पंडितों को शारदा पीठ की यात्रा करने की अनुमति दे और इसके बाद देशभर से हिंदुओं को शारदा पीठ की यात्रा करने की अनुमति दे।" शारदा पीठ उड़ी से 80-90 किलोमीटर दूर जिला नीलम, शारदा गांव में स्थित है जो पाक अधिग्रहित कश्मीर में है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है