लाइव न्यूज़ :

भारत में पांचवीं बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 27, 2021 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर देश में सोमवार को कोविड रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं जिसके बाद देश में अबतक 86 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर कहा, “ राष्ट्र को बधाई, क्योंकि हमने एक बार फिर से टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक लगाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पांचवीं बार (एक दिन में) एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाईं।”

भारत में दैनिक आधार पर टीके की खुराक लगाने की संख्या ने 27 अगस्त को पहली बार एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार के लिए दैनिक टीकाकरण आंकड़ा देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ सकता है।

इसने कहा कि टीकाकरण अभियान की नियमित निगरानी एवं समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल