लाइव न्यूज़ :

आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए ओडिशा में ब्रह्मपुर जिला प्रशासन के सामने आ रही है धन की कमी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:56 IST

Open in App

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 16 नवंबर ओडिशा के ब्रह्मपुर जिला प्रशासन को ग्रामीण रोजगार योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण समेत विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने वित्त वर्ष 2021-22 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 1029 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य एवं कई अन्य परियोजनाएं हाथों में ली थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए धन अभाव के चलते निर्माण सामग्री नहीं खरीद पाने के कारण भवन का निर्माण लगभग रूक गया। ’’ ये सुविधाएं समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम के तहत देशभर में चल रही हैं। ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम में व्यक्ति -दिवस सृजित करने के मामले में शीर्ष पर रहने वाला गंजाम जिला परियोजनाओं को पूरा करने में पिछड़ गया है।

अधिकारी ने कहा कि जिले में इन परियोजनाओं को पूरा करने की दर 83 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा, ‘‘ सामग्री लागत के भुगतान के वास्ते जिला प्रशासन को जारी करने के लिए सरकार के पास 93 करोड़ रूपये से अधिक रकम लंबित थी। हमने इस योजना के कार्यरत श्रमिकों का करीब-करीब भुगतान पूरा कर दिया है।’’

ब्रह्मपुर के सांसद चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मनरेगा के तहत धनराशि जारी करने के लिए पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं।

साहू ने कहा, ‘‘श्रम साध्य कार्यक्रम के तहत धनराशि नहीं जारी करने से अवसंरचना विकास पर असर पड़ा है और श्रमिक भी रोजगार से वंचित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos