लाइव न्यूज़ :

यमुना की सफाई के लिये को पांच हजार करोड़ के कार्य जारी : गजेंद्र सिंह शेखावत

By भाषा | Updated: February 14, 2021 21:54 IST

Open in App

मथुरा, 14 फरवरी केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यमुना शुद्धीकरण के बारे में यहां कहा कि केंद्र सरकार ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत यमुना की सफाई के लिए पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से कार्य चल रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले दो वर्षों में यह नदी भी गंगा के समान निर्मल हो जाएगी।

शेखावत रविवार को वृन्दावन में हरिद्वार कुम्भ के पूर्व होने वाली 40 दिवसीय ‘वैष्णव बैठक’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने आये थे ।

केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, पिछले पांच वर्ष में गंगा नदी के शुद्धीकरण के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काफी काम किया गया है, जिसे पूरा विश्व स्वीकार करता है कि इस दिशा में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि अब, उनके निर्देश पर दूसरे चरण में गंगा की सहायक नदियों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें यमुना मुख्य नदी है।

शेखावत ने बताया, प्रधानमंत्री पहले दिन से ही गंगा व उसकी सहायक नदियों को लेकर काफी सक्रिय हैं और वे उन्हें निर्मल एवं अविरल देखना चाहते हैं। उन्होने कहा कि उनके निर्देशानुसार यमुना नदी के शुद्धीकरण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से कई कार्य किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो