लाइव न्यूज़ :

स्‍कूल बैग और यूनिफॉर्म के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सीधे अभिभावकों के खाते में धनराशि देगी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:56 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक और पूर्व माध्‍यमिक विद्यालयों के पहली से आठवीं कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग के वास्ते धनराशि उनके माता-पिता (अभिभावकों) के खाते में अंतरित करेगी। इस पर करीब 1800 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

शुक्रवार को यहां मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार मंत्रिपरिषद ने उपरोक्त विद्यालयों के पहली से आठवीं कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं कोके उपयोगार्थ निःशुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग की धनराशि उनके माता-पिता (अभिभावकों) को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

बयान में कहा गया कि इस फैसले से विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों को एक साथ ही उक्त चारों सुविधाएं-यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग एवं स्वेटर उपलब्ध हो सकेंगी। अभिभावकों को यह स्वतंत्रता होगी कि बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा अपनी संतुष्टि के अनुसार खरीद सकेंगे।

ज्ञातव्य है कि वर्तमान समय में पहली से आठवीं कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनिफार्म केन्द्र एवं राज्य सरकार के बजट से तथा जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग राज्य सरकार के बजट से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग के लिए एक करोड़ 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के माता-पिता (अभिभावकों) के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 1800 करोड़ रुपये की धनराशि अन्तरित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे