लाइव न्यूज़ :

पैसे व धन के लिए 14 साल में परिवार के 6 को खाने में जहर देकर मार डाला, ये मौतें 2002 और 2016 के बीच हुई थीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 16:36 IST

जॉली की सास अन्नम्मा थॉमस की मौत जहां 2002 में हुई थी वहीं उनके पति टॉम थॉमस की मौत छह वर्ष बाद 2008 में हुई थी। इसके बाद उनके बेटे रॉय थॉमस की 2011 में मौत हो गई। अन्नम्मा के भाई मैथ्यू की मौत 2014 में और दो रिश्तेदार -- सिली और उनकी एक वर्षीय बेटी की मौत 2016 में हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे‘हत्यारी’ महिला के बेटे ने कहा : सच्चाई सामने आने दीजिए।रॉय के अमेरिका में रह रहे भाई की शिकायत के आधार पर पिछले दो महीने से विशेष जांच दल छह संदिग्ध मौतों के बारे में जांच कर रहा है।

कोझिकोड जिले में पति को कथित रूप से साइनाइड मिला भोजन देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार 47 वर्षीय महिला के बेटे ने कहा कि अपराध हमेशा अपराध होता है और जो लोग अपराध करते हैं उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

मामले में मुख्य आरोपी जॉली की पांच अन्य लोगों की हत्या के आरोपों में जांच चल रही है। उस पर आरोप है कि 2002 से 2016 के बीच अपने ससुर, सास सहित पांच लोगों की उसी तरीके से उसने हत्या की और मामले में जांच चल रही है। इन घटनाओं के सिलसिले में अपनी मां की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए रोमो रॉय ने कहा, ‘‘सच्चाई सामने आने दीजिए।’’

महिला के पति रॉय थॉमस की 2011 में हत्या के सिलसिले में उसे और दो अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस परिवार के पांच अन्य लोगों की मौत की भी जांच कर रही है। उसके बेटे रोमो रॉय ने कहा वह किसी के बारे में राय नहीं बनाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जीवन में जो चीजें सोचना भी असंभव है वे हो रही हैं।’’ रॉय के अमेरिका में रह रहे भाई की शिकायत के आधार पर पिछले दो महीने से विशेष जांच दल छह संदिग्ध मौतों के बारे में जांच कर रहा है। ये मौतें 2002 और 2016 के बीच हुई थीं।

जॉली की सास अन्नम्मा थॉमस की मौत जहां 2002 में हुई थी वहीं उनके पति टॉम थॉमस की मौत छह वर्ष बाद 2008 में हुई थी। इसके बाद उनके बेटे रॉय थॉमस की 2011 में मौत हो गई। अन्नम्मा के भाई मैथ्यू की मौत 2014 में और दो रिश्तेदार -- सिली और उनकी एक वर्षीय बेटी की मौत 2016 में हुई थी। 

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां