लाइव न्यूज़ :

"मेरे लिए हर मां, बेटी 'शक्ति' का रूप", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

By आकाश चौरसिया | Updated: March 18, 2024 13:43 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो भारत मां के पुजारी हैं। उन्होंने रैली में आई हुईं महिलाओं से कहा कि आप शक्ति स्वरूपा और सभी माता और बेटियों के वो पुजारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में कोई 'शक्ति' की विनाश की बात कैस कर सकता है?पीएम मोदी ने कहा कि देश की सभी माताओं और बहनों की रक्षा करना उनका लक्ष्य

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो भारत मां के पुजारी हैं। उन्होंने रैली में आई हुईं महिलाओं से कहा कि आप शक्ति स्वरूपा और सभी माता और बेटियों के वो पुजारी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बीते रविवार को शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन ने अपना घोषणापत्र में शक्ति को खत्म करने के लिए काम किया है।

इसके साथ पीएम मोदी ने कहा कि वो इसे चुनौती के रूप में ले रहे हैं। शक्ति स्वरूपा माताओं और बहनों के लिए जान की बाजी लगा देंगे। उन्होंने ये कहा कि भारत की धरती पर कोई शक्ति की विनाश की बात कर सकता है क्या? क्या आपको शक्ति का विनाश मंजूर है और हम तो शक्ति की अराधना करते हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ये भी बताया कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग भी जिस जगह हुई, उसे भी शिव शक्ति का नाम देकर शक्ति स्वरूपा को समर्पित किया है। इंडिया गठबंधन शक्ति के विनाश की बात कर रहे हैं और पीएम मोदी ने रैली में आईं माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप उनके लिए शक्ति स्वरूपा हैं। उन्होंने सबसे पूछा कि क्या शक्ति के विनाश करने वालों का विनाश होना चाहिए, इसके साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि देश की सभी माताओं और बहनों की रक्षा करना ही उनका लक्ष्य है। 

राहुल गांधी ने 'शक्ति' का दुरुपयोग करने का लगाया था आरोपराहुल गांधी ने रविवार को शिवाजी पार्क में अपने वक्तव में कहा, "हिंदू धर्म में शक्ति शब्द का इस्तेमाल होता है, कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सब इस शक्ति से लड़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो एक शक्ति से लड़ रहे हैं और सवाल करते हुए पूछा कि वो शक्ति क्या है आप सबको मालूम है। राजा की आत्मा ईवीएम में है और ये सही है, राजा की आत्मा ईवीएम में है और ईडी, आईटी में है, सीबीआई में है और भारत की सभी संस्थाओं में है"। 

उन्होंने नाम नहीं लेते हुए कहा था कि एक कांग्रेस नेता ने कि यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी से रोते हुए कहा था कि एनडीए नीत सरकार से लड़ने की हिम्मत और शक्ति नहीं है। उस कांग्रेस नेता ने सोनिया जी से कहा था कि वो जेल नहीं जाना चाहते हैं और ऐसे हजारों लोग डराएं गए हैं। क्या शिवसेना, एनसी के लोग ऐसी ही चले गए, नहीं जिस शक्ति की वो बात कर रहे थे, उसके जरिए उन्होंने उनका गला पकड़कर भाजपा के साथ आने के लिए मजबूर किया है। और वे सभी डर कर भाजपा में गए हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है