लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव के लिए आप ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किये

By भाषा | Updated: April 6, 2021 14:43 IST

Open in App

नोएडा, छह अप्रैल आम आदमी पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को पांचों वार्डों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी।

आप के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने बताया, ‘‘शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर पांचों वार्डों में बेदाग छवि, समाजसेवी एवं सकारात्मक राजनीति का भाव रखने वाले उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया है। वार्ड नम्बर एक से राहुल जाटव की माता सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड नम्बर दो से आरती नागर चुनाव लड़ेंगी। वार्ड तीन से हरेन्द्र सिंह, वार्ड चार से कर्मवीर राठी और वार्ड पांच से अशोक जाटव को प्रत्याशी बनाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि अशोक जाटव पूर्व में भी जिला पंचायत चुनाव लड़ चुके है। वह पिछली बार 5500 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। हरेन्द्र सिंह की मां एक नम्बर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य हैं। राहुल जाटव को पिछले चुनाव में 3400 वोट और आरती नागर को 3000 वोट मिले थे।

हालांकि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के लिए अभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है जिससे संभावित प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

प्रत्याशियों का कहना है कि बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। टिकट घोषित होने में देरी की वजह से चुनाव पर इसका असर पड़ सकता है।

भाजपा के गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया, ‘‘मंगलवार शाम तक संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। गौतम बुद्ध नगर के 5 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष के कार्यालय को भेज दी गई थी। क्षेत्रीय कार्यालय से मंत्रणा होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के पास संभावित प्रत्याशियों की सूची भेजी गई है। आज देर शाम तक प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है।’’

जिला अध्यक्ष ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में जिला पंचायत सदस्य के 5 वार्ड हैं। हर वार्ड से तीन-तीन लोगों का नाम संभावित प्रत्याशी के रूप में भेजा गया है। इन्हीं नामों में से एक-एक नाम पर विचार किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो