विवाहेत्तर संबंधों को लेकर झारखंड में निर्वस्त्र कर पुरुष, महिला को घुमाया ; छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:04 IST2021-09-29T21:04:49+5:302021-09-29T21:04:49+5:30

For extramarital affairs, man, woman roamed naked in Jharkhand; six people arrested | विवाहेत्तर संबंधों को लेकर झारखंड में निर्वस्त्र कर पुरुष, महिला को घुमाया ; छह लोग गिरफ्तार

विवाहेत्तर संबंधों को लेकर झारखंड में निर्वस्त्र कर पुरुष, महिला को घुमाया ; छह लोग गिरफ्तार

दुमका (झारखंड), 29 सितंबर झारखंड के दुमका जिले में कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध रखने को लेकर एक पुरुष और एक महिला को गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव में सोमवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में दिन में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि महिला मयूरनाचा की रहने वाली है, जबकि पुरुष पड़ोसी कुल्हड़िया गांव का है और दोनों दिहाड़ी मजदूर के रूप में एक साथ काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों ने उन पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया।

अधिकारी ने बताया कि पुरुष और महिला ने मंगलवार को चार नामजद समेत लगभग 40-50 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: For extramarital affairs, man, woman roamed naked in Jharkhand; six people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे