लाइव न्यूज़ :

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बीट प्रणाली बेहद महत्वपूर्ण: शाह

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:57 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिस बीट प्रणाली को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में पता है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ ने ना सिर्फ बीट प्रणाली को जिंदा रखा है बल्कि तकनीकी मदद से उसे आधुनिक भी बनाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, अब पुलिस ढांचे में आमूलचूल बदलाव का वक्त आ गया है और यह सिर्फ तकनीक को अपनाकर ही संभव है।अमित शाह ने कहा कि कछ नव-नियुक्त आईपीएस अधिकारियों को शायद बीट प्रणाली के महत्व का पता ना हो। लेकिन यह कानून-व्यवस्था को प्रभावी तरीके से बनाए रखने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुलिस बीट प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को प्रभावी तरीके से बनाए रखने का यह सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली तरीका है। चंडीगढ़ में पुलिस की ई-बीट प्रणाली और आपात प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) के शुभारंभ के बाद शाह ने ये बातें कही। इस प्रणाली के तहत चंडीगढ़ के निवासी सभी आपात सेवाओं के लिए सिर्फ एक नंबर ‘112’ डायल कर सकेंगे। 

उत्तर क्षेत्रीय परिषद (एनजेडसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता के लिए यहां आए शाह ने चंडीगढ़ प्रशासन की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी देश के छोटे से कोने में कोई छोटा का प्रयोग होता है जो बाद में बड़ी सफलता का कारक बनता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक राज्य का पूर्व गृह मंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री होने के नाते, मैं हमेशा कहता रहा हूं कि बीट प्रणाली को मजबूत किया जाना चाहिए और उसे महत्व देना चाहिए।’’ 

शाह ने कहा कि कछ नव-नियुक्त आईपीएस अधिकारियों को शायद बीट प्रणाली के महत्व का पता ना हो, लेकिन यह कानून-व्यवस्था को प्रभावी तरीके से बनाए रखने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। उन्होंने कहा, ‘‘शायद हम पुरानी सोच के लोग हैं, लेकिन जब तक बीट प्रणाली सक्रिय नहीं होगी, कानून-व्यवस्था की हालत अच्छी नहीं होगी।’’ 

शाह ने कहा कि पुलिस बीट प्रणाली को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में पता है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ ने ना सिर्फ बीट प्रणाली को जिंदा रखा है बल्कि तकनीकी मदद से उसे आधुनिक भी बनाया है। 

शाह ने कहा, अब पुलिस ढांचे में आमूलचूल बदलाव का वक्त आ गया है और यह सिर्फ तकनीक को अपनाकर ही संभव है। वह दिन चले गए जब पुलिस को सिर्फ लाठी भांजने वाले बल के रूप में देखा जाता था, जो जनता से गुस्से और रूखे स्वर में बात करता था।

टॅग्स :अमित शाहचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन