लाइव न्यूज़ :

लंबे वक्त तक मुझे प्यारी व सुंदर लड़की की श्रेणी में रखा गया: यामी गौतम

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:07 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 12 सितंबर अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि उन्हें इस बात का संतोष है कि आखिरकार उन्हें अलग-अलग तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है और वह ‘सुंदर लड़की’ की अपनी छवि को तोड़ना चाहती है, जो फिल्म जगत ने बनायी है।

गौतम ने 2012 में प्रदर्शित ‘विक्की डोनर’ से हिंदी फिल्मों में अभिनय के करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने ‘बदलापुर’ , रितिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ जैसी फिल्में कीं।

मगर 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ’बाला’ में अभिनय की व्यापक तौर पर प्रशंसा की गई।

पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में 32 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लेकर बनाई घिसी-पिटी धारणा से निपटने में शुरू में उन्हें दिक्कत आई।

उन्होंने कहा, “ मैं हमेशा से ऐसी पटकथाओं और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं की तलाश में रही, लेकिन पहले मुझे ऐेसे मौके नहीं मिले। मुझे अच्छे खासे वक्त तक प्यारी, खूबसूरत लड़की और दुखी युवती की श्रेणी में रखा गया। मैं उसमें फंस गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं उसमें से कैसे निकलूं। मुझे नहीं पता था कि कैसे बताऊं...।”

गौतम ने कहा कि उन्होंने 2017 में ‘काबिल’ फिल्म इस उम्मीद के साथ की थी कि उनकी भूमिका’ निर्माताओं को उनकी क्षमता से रु-ब-रू कराएगी लेकिन उन्हें उस तरह के मौके नहीं मिले जैसे वह चाहती थीं।

‘उरी’ उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्म थी और इससे अभिनेत्री को एहसास हुआ कि पर्दे पर कम अवधि की भूमिका से भी कलाकार चमक सकता है।

गौतम ने कहा, “मैं जानती हूं कि यह छोटा किरदार था लेकिन मैं अपने करियर में इन्हें करने से कभी पीछे नहीं हटी। अगर पटकथा अच्छी है, किरदार मजबूत है तो मैं करूंगी।”

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अभिनेता को इस बात से नहीं आंका जाता है कि उसके किरदार को कितनी देर पर्दे पर दिखाया जा रहा है।

बहरहाल, अभिनेत्री ‘डिज़नी प्लस हॉट स्टार’ पर प्रसारित हो रही ‘भूत पुलिस’ में अभिनय कर रही हैं।

गौतम ने कहा कि उन्हें किसी और फिल्म में निर्माता पवन कृपलानी के साथ काम करना था लेकिन ‘भूत पुलिस’ का प्रस्ताव आया जो उन्हें काफी मोहक लगा।

‘भूत पुलिस’ के निर्माता रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं और इसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?