लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानूनों के लागू होने से बढ़ेंगे खाद्यान्न के दाम : चढूनी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 फरवरी भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को कहा कि यदि केंद्र के नए कृषि कानून लागू हो जाते हैं तो देश में ईंधन की तरह ही खाद्यान्न के दाम बढ़ जाएंगे।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को ‘धर्मयुद्ध’ करार देते हुए चढूनी ने समाज के सभी तबकों से आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।

वह यहां आयोजित किसान महापंचायत में बोल रहे थे जिसे अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

महापंचायत का आयोजन नौजवान किसान एकता संगठन ने किया था।

चढूनी ने कहा, ‘‘हम इसे (आंदोलन) धर्मयुद्ध कहते हैं। यदि कृषि-कारोबार कानून लागू होते हैं तो देश का अनाज कुछ लोगों के गोदामों में चला जाएगा। फिर खाद्यान्न के दाम उसी तरह बढ़ जाएंगे जैसे अब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यह केवल किसानों की लड़ाई नहीं है और हम समाज के सभी तबकों से अपील करते हैं कि वे इस आंदोलन से जुड़ें। यह देश को बचाने का आंदोलन है। यह धर्मयुद्ध है।’’

चढूनी ने कहा कि नए कृषि कानून अगर लागू होते हैं तो किसान अपनी जमीन के मालिक नहीं रह पाएंगे और जमीन के बड़े हिस्से पर कंपनी खेती करती दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि यह होता है, तो कृषि पर निर्भर 65 प्रतिशत आबादी कैसे बचेगी। इसलिए सवाल हमारे बचे रहने और हमारे भविष्य का है। यदि हम यह लड़ाई हार गए तो कोई भी हमें आर्थिक गुलामी से नहीं बचा सकता।’’

किसान नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र कॉरपोरेट घरानों को वित्तीय मदद दे रहा है, लेकिन ऋण माफी के रूप में किसानों को राहत नहीं दे रहा।

उन्होंने कहा कि जनता उन लोगों को वोट न दे जो आज किसानों के साथ नहीं खड़े हो सकते।

चढूनी ने कहा कि किसान बारी-बारी से दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहें।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने केंद्र सरकार की निंदा की और कृषि कानूनों को ‘‘काले कानून’’ करार दिया।

उन्होंने कहा कि ये कानून कॉरपोरेट घरानों की मदद करेंगे और सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर इन कानूनों को निरस्त करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो