लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 15,000 रुपये की घूस लेता खाद्य अधिकारी रंगे हाथों पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 11:50 IST

Open in App

इंदौर, आठ नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को एक राशन दुकान के विक्रेता से 15,000 रुपये की घूस लेने के आरोप में सोमवार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को उनके घर के बाहर बन रहे बगीचे में रंगे हाथों पकड़ा गया, जब वह चंदन नगर क्षेत्र की सरकारी राशन दुकान के विक्रेता अमित कलसी से कथित घूस के रूप में 15,000 रुपये रुपये ले रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘खाद्य विभाग के इस अफसर द्वारा रिश्वत की अनुचित मांग से तंग आने के बाद राशन दुकान के कर्मी ने ही लोकायुक्त पुलिस को उसकी घूसखोरी के बारे में शिकायत की थी।"

डीएसपी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शर्मा ने कलसी से हर माह 15,000 रुपये की मांग करते हुए उन्हें कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उन्होंने रिश्वत नहीं दी, तो वह राशन दुकान के संचालन में कमियां निकालकर इसे बंद करा देंगे।

बघेल ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में खाद्य विभाग के अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी के मुताबिक आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बॉन्ड भरवाकर आरोपी को इस बात के लिए कानूनन पाबंद किया गया है कि घूसखोरी के मामले की जांच के संबंध में उसे जब भी बुलाया जाएगा, वह लोकायुक्त पुलिस के सामने तय तारीख को हाजिर हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह