लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने नि:शुल्क राशन वितरण की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में मई और जून में नि:शुल्क राशन वितरित किये जाने की मंगलवार को समीक्षा की।

डिजिटल माध्यम से हुई समीक्षा बैठक के बाद जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मंत्री ने दिल्ली के सभी 70 खाद्य एवं आपूर्ति क्षेत्रों के सहायक आयुक्तों, अधिकारियों और निरीक्षकों को नियमित रूप से सभी उचित दर दुकानों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लाभार्थियों को नि:शुल्क खाद्यान्न का पूरा कोटा मिल रहा है।

बयान में कहा गया है, ''मंत्री ने हाल ही में दिल्ली के शालीमार बाग, सुल्तानपुरी और मुस्तफाबाद इलाकों के दौरे के दौरान काम के घंटों के समय कई उचित दर दुकानें बंद मिलने पर नाराजगी जतायी। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कार्य समय के दौरान उचित दर दुकानें बंद मिलीं तो न केवल डीलरों बल्कि संबंधित निरीक्षक, अधिकारी और सहायक आयुक्त के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू