लाइव न्यूज़ :

सरकार के आदेश के बाद ट्विटर, फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया मंचों ने करीब 100 पोस्ट हटाए

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों ने करीब 100 पोस्ट और यूआरएल को हटा दिया है। सरकार ने इन सोशल मीडिया मंचों से इन सामग्रियों को हटाने को कहा जो महामारी से संबंधित फर्जी खबरों को प्रसारित करने और वर्तमान चिकित्सा संकट से निपटने को लेकर आलोचनात्मक थी ।

ट्विटर ने कहा कि उसने भारत सरकार के कानूनी आग्रह पर कुछ एकाउंट धारकों को अपनी कार्रवाई के संबंध में अधिसूचित किया है । फेसबुक ने हालांकि इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की ।

सूत्रों ने बताया कि कंपनियों ने आदेश का पालन किया है । हालांकि यह तत्काल पता नहीं चला है कि हटाये गए पोस्ट क्या थे ।

बहरहाल, सरकारी सूत्रों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सोशल मीडिया मंचों से ऐसे पोस्ट और यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (यूआरएल) को हटाने को कहा था जो महामारी के खिलाफ लड़ाई को बाधित करते हैं और ऐसे तथाकथित पोस्ट के कारण लोक व्यवस्था में व्यवधान डालते हैं ।

उन्होंने बताया कि यह आदेश सोशल मीडिया मंचों का दुरूपयोग करते हुए उस पर महामारी को लेकर कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा फर्जी और गुमराह करने वाली सूचनाएं जारी करने के मद्देनजर डाला गया है जिनमें पुराने और संदर्भ से अलग चित्र, साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील पोस्ट तथा कोविड-19 प्रोटोकाल के बारे में गलत जानकारी शामिल है ।

सूत्रों ने कहा कि सरकार का रूख कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को लेकर सुझावों एवं आलोचनओं को लेकर खुला है। हालांकि सोशल मीडिया मंचों का दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण