लाइव न्यूज़ :

आपातकाल पर राहुल का अनुसरण करते हुए भाजपा को गुजरात दंगों के लिए माफी मांगनी चाहिए: राकांपा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च शरद पवार नीत राकांपा ने बुधवार को दो दशक पहले हुए गुजरात दंगों को लेकर भाजपा से माफी मांगने को कहा, जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने करीब चार दशक पहले उनकी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाए जाने को लेकर खेद जताया है।

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू किए जाने को एक गलती करार देते हुए मंगलवार को कहा था कि उस दौर में जो हुआ वह गलत था।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, '' अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारी है कि वे स्वीकार करें कि गुजरात दंगे गलत थे। भाजपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।''

विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए मलिक ने कहा, '' 45 साल बाद राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि आपातकाल लागू करना एक गलती थी। कांग्रेस ने 84 के सिख विरोधी दंगों के लिए भी माफी मांगी थी।''

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, '' इसमें कुछ भी गलत नहीं है कि राहुल गांधी एक पुरानी गलती के लिए माफी मांग रहे हैं। दूसरी तरफ देखें तो यह एक उदारता है।''

पटोले ने आरोप लगाया कि गुजरात दंगे मानवता पर धब्बा थे। क्या भाजपा और मोदी इसके लिए माफी मांगेंगे?

राकांपा और कांग्रेस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों की भावनाओं की चिंता किए बगैर आपातकाल लागू किया था।

उन्होंने कहा, '' गुजरात दंगा एक अलग मसला है। दो मुद्दों (गुजरात दंगे और आपातकाल) की तुलना नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह