लाइव न्यूज़ :

अदालत के आदेश के बाद, दलित किशोरी की हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:30 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) चार मार्च जिले के बरौला गांव की एक दलित किशोरी की कथित हत्या की घटना में अदालत के आदेश के बाद चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला अदालत के आदेश के बाद बरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बरौला गांव के एविन चौहान और उसके तीन साथियों ने 25 मार्च, 2019 को उसकी 16 वर्षीय बेटी की उनके घर पर ही हत्या कर दी थी। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार एविन चौहान और उसके साथी उनकी बेटी के साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुके थे। इस बात की शिकायत उन्होंने एविन के परिजन से भी की थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज करवाने के लिए कई जगह शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अदालत के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा