यातायात के नियमों का पालन खाकी और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें: राजस्थान पुलिस

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 11, 2020 06:06 IST2020-03-11T06:06:30+5:302020-03-11T06:06:30+5:30

यातायात संचालन, अपराध नियंत्रण के साथ ही विषम परिस्थितियों में उल्लेखनीय सेवायें देने वाली 12 महिला यातायात पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Follow traffic rules not with fear of police and law but with your heart: Rajasthan Police | यातायात के नियमों का पालन खाकी और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें: राजस्थान पुलिस

राजस्थान में यातायात संचालन, अपराध नियंत्रण के साथ ही विषम परिस्थितियों में उल्लेखनीय सेवायें देने वाली 12 महिला यातायात पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  

Highlightsराजस्थान के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात राहुल प्रकाश ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन पुलिस और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें।वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस एवं एसके फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोतिध कर रहे थे।

राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात राहुल प्रकाश ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन पुलिस और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें। वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस एवं एसके फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोतिध कर रहे थे। इस अवसर पर यातायात संचालन, अपराध नियंत्रण के साथ ही विषम परिस्थितियों में उल्लेखनीय सेवायें देने वाली 12 महिला यातायात पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  

राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात राहुल प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। सड़क पर मौजूद रहना बड़ा मुश्किल काम है। जयपुर के इतिहास में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने चैराहों पर यातायात का संचालन किया। महिलायें अनुशासन में रह कर यातायात का संचालन करती हैं। सड़क पर यदि कोई दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सबसे पहले माँ ही रोती है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन पुलिस और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें।

महिला दिवस के अवसर पर उल्लेखनीय सेवायें देने वाली हेड कांस्टेबल इन्द्राल देवी, कांस्टेबल विनीता, आशा, किरण, सुखजीत, रिंकी, विद्या देवी, रीना, सरोज, सुषमा देवी, सुनीता एवं संजू महिला यातायात पुलिस कर्मियों एवं दो ट्रैफिक वार्डन भावना सैनी व ज्योति घटवाणी को सम्मानित किया गया।

महिला दिवस पर जयपुर के मुख्य चैराहों पर यातायात का संचालन भी महिला पुलिसकर्मियों ने ही किया। एस के फिनकोर्प कंपनी ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महिला यातायात पुलिस कर्मियों को हेलमेट वितरित किए। सभी महिला यातायात पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप प्रशंसा पत्र भी दिये गए।

कार्यक्रम में चेम्बर भवन के मानद महासचिव श्री के एल जैन ने सभी का स्वागत किया। प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सेतिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर सतवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डाइरेक्टर शालिनी सेतिया ,हैड बिजनैस स्ट्रेटेजी श्री यश सेतिया एवं यातायात निरीक्षक शिक्षा श्रीपाल सहित बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Web Title: Follow traffic rules not with fear of police and law but with your heart: Rajasthan Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे