लाइव न्यूज़ :

‘लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, हम यह लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे’ : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:18 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मई पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों और एक विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे तृणमूल के समर्थकों से सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कानून का पालन करने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन नहीं करने का आह्वान किया।

लोकसभा सांसद अभिषेक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कानूनी रूप से यह लड़ाई लड़ेगी क्योंकि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं हर किसी से कानून का पालन करने और बंगाल तथा बंगालियों के व्यापक हित में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील करता हूं। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है और यह लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ी जायेगी।’’

नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में वरिष्ठ मंत्री फरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी तथा तृणमूल विधायक मदन मित्रा की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों तृणमूल समर्थकों ने कोलकाता में निजाम पैलेस स्थित सीबीआई के दफ्तर के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया।

सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व महापौर शोभन चटर्जी को भी गिरफ्तार किया है।

प्रदर्शन के दौरान तृणमूल समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन करते हुए पत्थरबाजी की और निजाम पैलेस के मुख्य द्वार पर पुलिस अवरोधक तोड़ने की कोशिश की।

राजभवन के बाहर तथा शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी प्रदर्शन हुए और कई जिलों में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कीं और टायर जलाये।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर रविवार से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos