लाइव न्यूज़ :

कोविड नियमों का पालन करें या और पाबंदियों के लिये तैयार रहें: हरियाणा के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार मई राज्य के कुछ इलाकों में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की खबरों पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को लोगों से कहा कि वे सभी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें अन्यथा और पाबंदियों के लिये तैयार रहें।

लोगों से राज्य में लॉकडाउन के नियमों को लागू करवाने में अधिकारियों की मदद का अनुरोध करते हुए विज ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, “वायरस को रोकने के लिये हम लोगों द्वारा किये जा रहे सख्त उपाय लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते।”

उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई अन्य संक्रमण की चपेट में हैं, लोगों को बहुत जरूरी न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को रोकने के उपाय के तहत हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन मई से 10 मई (सुबह पांच बजे तक) लॉकडाउन लगाया है।

विज ने राज्य के लोगों से कहा कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे सभी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें, अन्यथा सरकार और सख्त पाबंदियां लागू करने के लिये बाध्य होगी।

विज की चेतावनी उन खबरों के बीच आई जिनमें कहा गया था कि राज्य के कुछ इलाकों में लोग अब भी लॉकडाउन के आदेशों को पालन नहीं कर रहे और स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू