लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें, नहीं तो सख्ती बरतनी पड़ेगी : गहलोत ने दी लोगों को चेतावनी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:51 IST

Open in App

जयपुर, छह मार्च कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में फिर से हो रही वृद्धि के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राज्य के लोगों का आगह करते हुए कहा कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान से पालन करें, क्योंकि ऐसा नहीं होने पर सरकार को सख्ती बरतनी पड़ेगी।

इस बीच राज्य सरकार ने और चार राज्यों से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

राज्य में शनिवार को भी संक्रमण के 200 से ज्यादा (233) नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कुल 3,21,356 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसका जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मार्च की शुरुआत से राज्य में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले महीने प्रतिदिन 100 से भी कम मामले आ रहे थे, लेकिन अब यह संख्या रोजाना 200 से अधिक पहुंच गई है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘आमजन से अपील है कि प्रोटोकॉल का पूर्ववत पालन करें अन्यथा सरकार को पहले की तरह सख्ती बरतनी पड़ेगी।’’

इस बीच राज्य सरकार ने और चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से आने वालों के लिए भी अधिकतम 72 घंटे पुरानी कोरोना वायरस संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने शनिवार को इस आशय का आदेश जारी किया। राज्य सरकार इससे पहले केरल और महाराष्ट्र से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए यह अनिवार्यता लागू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित