लाइव न्यूज़ :

पायलट, चालक दल के सदस्यों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच पर डीजीसीए के आदेश का पालन करें : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी विमान कंपनियों से विमानन नियामक डीजीसीए के 27 अप्रैल के आदेश के अनुसार निर्धारित सीमा तक ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कोई भी विमान कंपनी अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सीमा से ज्यादा कर्मियों की जांच नहीं करेगी।

उच्च न्यायालय ने यह निर्देश तब जारी किया जब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उसे बताया कि कुछ विमान कंपनी नियामक द्वारा निर्धारित 10 प्रतिशत से ज्यादा पायलटों और चालक दल के सदस्यों की जांच करा रही है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि अदालत इस पर अपना दृष्टिकोण नहीं बदलेगी कि डीजीएमएस (वायु) द्वारा तैयार चिकित्सा कमेटी ने कहा है कि खून की जांच कराना संभव नहीं है। शराब के स्तर का पता लगाने के लिए क्या ‘ब्रेथ एनालाइजेर’ जांच के विकल्प के तौर पर खून की जांच की जा सकती है, इस पर गौर करने के लिए कमेटी बनायी गयी थी।

कमेटी ने यह भी कहा कि वह ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच मशीनों के लिए डीजीसीए द्वारा यूवी पद्धति के इस्तेमाल से संतुष्ट है।

कमेटी के तथ्यों के संबंध में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए अदालत ने उसे एक और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया कि क्या खुली जगह पर ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच करायी जा सकती है ताकि कोविड-19 का प्रसार नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos