लाइव न्यूज़ :

धूल नियंत्रित करने के सभी नियमों का पालन करें या कार्रवाई का सामना करें : मंत्री ने दिल्ली की विनिर्माण कंपनियों से कहा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में 286 जगहों पर नियमों का उल्लंघन होता पाया और विनिर्माण कंपनियों पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मंत्री ने विनिर्माण क्षेत्र की एजेंसियों से कहा कि या तो वे धूल से संबंधित सभी नियमों का पालन करें या फिर कड़ी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लक्ष्य से सात अक्टूबर से शहर में धूल-निरोधक अभियान चलाया हुआ है।

इस अभियान के तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के 31 दल गठित किए गए हैं जो विनिर्माण स्थलों पर जाते हैं और जांचते हैं कि धूल से होने वाले प्रदूषण के संबंध में सभी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।

राय ने कहा कि दलों ने अभियान के तहत अभी तक कुल 1,105 विनिर्माण स्थलों का दौरा किया है।

सरकारी बयान के अनुसार, गोपाल राय ने कहा, ‘‘ज्यादातर विनिर्माण स्थलों पर नियमों का पालन किया जा रहा था, लेकिन 286 स्थलों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा था। इन सभी को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है और इन सभी पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’

उन्होंने कहा कि डीपीसीसी के दलों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है और इस संबंध में रोज रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू